August 06, 2017
डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को ट्रांस पेसिफिक पार्टनरशिप समझौते से अलग किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को ट्रांस-पेसिफिक पार्टनरशिप व्यापार समझौते से अलग कर लिया है।उन्होंने 12 देशों के व्यापार समझौते की वार्ता प्रक्रिया से वापसी के आदेश पर दस्तखत किये हैं। यह समझौता बराक ओबामा की बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यापार परियोजनाओं में से एक था।
ट्रंप ने टीपीपी से अमेरिका के हटने के आदेश पर दस्तखत करने के बाद कहा, हम लंबे समय से इस बारे में बात कर रहे थे यह अमेरिकी श्रमिकों के लिए बहुत अच्छा वक्त है।
ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान में इस बारे में वादा किया था। उन्होंने दलील दी थी कि यह अमेरिकी कर्मियों और निर्माण क्षेत्र के लिए नुकसानदेह सौदा है।
Leave a comment